|
| 1 |
|
| यह आदम के वंशजों का प्रलेख है: जब परमेश्वर ने मनुष्य की सृष्टि की, तो उन्होंने मनुष्य को अपने ही रूप में बनाया. |
|
| 2 |
|
| परमेश्वर ने मनुष्य को नर तथा नारी कहकर उन्हें आशीष दी और परमेश्वर ने उनका नाम आदम रखा. |
|
| 3 |
|
| जब आदम 130 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र पैदा हुआ, जिनका रूप स्वयं उन्हीं के समान था; उनका शेत नाम रखा गया. |
|
| 4 |
|
| शेत के जन्म के बाद आदम 800 वर्ष के हुए, उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. |
|
| 5 |
|
| इस प्रकार आदम कुल 930 साल जीवित रहे, फिर उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 6 |
|
| जब शेत 105 वर्ष के थे, तब एनोश का जन्म हुआ. |
|
| 7 |
|
| एनोश के बाद उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए तथा शेत 807 वर्ष और जीवित रहे. |
|
| 8 |
|
| जब शेत कुल 912 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 9 |
|
| जब एनोश 90 वर्ष के हुए, तब केनान का जन्म हुआ. |
|
| 10 |
|
| केनान के जन्म के बाद एनोश 815 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. |
|
| 11 |
|
| जब एनोश कुल 905 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 12 |
|
| जब केनान 70 वर्ष के हुए, तब माहालालेल का जन्म हुआ. |
|
| 13 |
|
| माहालालेल के जन्म के बाद, केनान 840 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. |
|
| 14 |
|
| इस प्रकार केनान कुल 910 वर्ष के हुए, और उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 15 |
|
| जब माहालालेल 65 वर्ष के हुए, तब यारेद का जन्म हुआ. |
|
| 16 |
|
| यारेद के जन्म के बाद, माहालालेल 830 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. |
|
| 17 |
|
| जब माहालालेल 895 वर्ष के थे, तब उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 18 |
|
| जब यारेद 162 वर्ष के हुए, तब हनोख का जन्म हुआ. |
|
| 19 |
|
| हनोख के जन्म के बाद, यारेद 800 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुईं. |
|
| 20 |
|
| जब यारेद कुल 962 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 21 |
|
| जब हनोख 65 वर्ष के हुए, तब मेथुसेलाह का जन्म हुआ. |
|
| 22 |
|
| मेथुसेलाह के जन्म के बाद हनोख 300 वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. उसके अन्य पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. |
|
| 23 |
|
| हनोख कुल 265 साल जीवित रहे. |
|
| 24 |
|
| हनोख परमेश्वर के साथ साथ चलते रहे. और वे नहीं रहे, क्योंकि परमेश्वर ने उन्हें अपने पास उठा लिया. |
|
| 25 |
|
| जब मेथुसेलाह 187 वर्ष के हुए, तब लामेख का जन्म हुआ. |
|
| 26 |
|
| लामेख के जन्म के बाद, मेथुसेलाह 782 वर्ष और जीवित रहे तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां भी पैदा हुए. |
|
| 27 |
|
| जब मेथुसेलाह कुल 969 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हो गई. |
|
| 28 |
|
| जब लामेख 182 वर्ष के हुए, तब एक पुत्र का जन्म हुआ, |
|
| 29 |
|
| जिनका नाम उन्होंने नोहा यह कहकर रखा, “यह बालक हमें हमारे कामों से तथा मेहनत से, और इस शापित भूमि से शांति देगा.” |
|
| 30 |
|
| नोहा के जन्म के बाद लामेख 595 वर्ष और जीवित रहे, तथा उनके और पुत्र-पुत्रियां पैदा हुए. |
|
| 31 |
|
| जब लामेख कुल 777 साल जीवित रहे, तब उनकी मृत्यु हुई. |
|
| 32 |
|
| नोहा के 500 वर्ष की आयु में शेम, हाम तथा याफेत का जन्म हुआ. |
|
|
|
|