हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| तब शूही बिल्दद ने कहा, |
| 2 |
| तुम कब तक फन्दे लगा लगाकर वचन पकड़ते रहोगे? चित्त लगाओ, तब हम बोलेंगे। |
| 3 |
| हम लोग तुम्हारी दृष्टि में क्यों पशु के तुल्य समझे जाते, और अशुठ्ठ ठहरे हैं। |
| 4 |
| हे अपने को क्रोध में फाड़नेवाले क्या तेरे निमित्त पृथ्वी उजड़ जाएगी, और चट्टान अपने स्थान से हट जाएगी? |
| 5 |
| तौभी दुष्टों का दीपक बुझ जाएगा, और उसकी आग की लौ न चमकेगी। |
| 6 |
| उसके डेरे में का उजियाला अन्धेरा हो जाएगा, और उसके ऊपर का दिया बुझ जाएगा। |
| 7 |
| उसके बड़े बड़े फाल छोटे हो जाएंगे और वह अपनी ही युक्ति के द्वारा गिरेगा। |
| 8 |
| वह अपना ही पांव जाल में फंसाएगा, वह फन्दों पर चलता है। |
| 9 |
| उसकी एड़ी फन्दे में फंस जाएगी, और वह जाल में पकड़ा जाएगा। |
| 10 |
| फन्दे की रस्सियां उसके लिये भूमि में, और जाल रास्ते में छिपा दिया गया है। |
| 11 |
| चारों ओर से डरावनी वस्तुएं उसे डराएंगी और उसके पीछे पड़कर उसको भगाएंगी। |
| 12 |
| उसका बल दु:ख से घट जाएगा, और विपत्ति उसके पास ही तैयार रहेगी। |
| 13 |
| वह उसके अंग को खा जाएगी, वरन काल का पहिलौठा उसके अंगों को खा लेगा। |
| 14 |
| अपने जिस डेरे का भरोसा वह करता है, उस से वह छीन लिया जाएगा; और वह भयंकरता के राजा के पास पहुंचाया जाएगा। |
| 15 |
| जो उसके यहां का नहीं है वह उसके डेरे में वास करेगा, और उसके घर पर गन्धक छितराई जाएगी। |
| 16 |
| उसकी जड़ तो सूख जाएगी, और डालियां कट जाएंगी। |
| 17 |
| पृथ्वी पर से उसका स्मरण मिट जाएगा, और बाज़ार में उसका नाम कभी न सुन पड़ेगा। |
| 18 |
| वह उजियाले से अन्धियारे में ढकेल दिया जाएगा, और जगत में से भी भगाया जाएगा। |
| 19 |
| उसके कुटुम्बियों में उसके कोई पुत्रापौत्रा न रहेगा, और जहां वह रहता था, वहां कोई बचा न रहेगा। |
| 20 |
| उसका दिन देखकर पूरबी लोग चकित होंगे, और पश्चिम के निवासियों के रोएं खड़े हो जाएंगे। |
| 21 |
| निेसन्देह कुटिल लोगों के निवास ऐसे हो जाते हैं, और जिसको ईश्वर का ज्ञान नहीं रहता उसका स्थान ऐसा ही हो जाता है। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/job/018.mp3
42
18