हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| तब अरयूब ने कहा, |
| 2 |
| निर्बल जन की तू ने क्या ही बड़ी सहायता की, और जिसकी बांह में सामर्थ्य नहीं, उसको तू ने कैसे सम्भाला है? |
| 3 |
| निर्बुध्दि मनुष्य को तू ने क्या ही अच्छी सम्मति दी, और अपनी खरी बुध्दि कैसी भली भांति प्रगट की है? |
| 4 |
| तू ने किसके हित के लिये बातें कही? और किसके मन की बातें तेरे मुंह से निकलीं? |
| 5 |
| बहुत दिन के मरे हुए लोग भी जलनिधि और उसके निवासियों के तले तड़पते हैं। |
| 6 |
| अधोलोक उसके साम्हने उधड़ा रहता है, और विनाश का स्थान ढंप नहीं सकता। |
| 7 |
| वह उत्तर दिशा को निराधार फैलाए रहता है, और बिना अेक पृथ्वी को लटकाए रखता है। |
| 8 |
| वह जल को अपनी काली घटाओं में बान्ध रखता, और बादल उसके बोझ से नहीं फटता। |
| 9 |
| वह अपने सिंहासन के साम्हने बादल फैलाकर उसको छिपाए रखता है। |
| 10 |
| उजियाले और अन्धियारे के बीच जहां सिवाना बंधा है, वहां तक उस ने जलनिधि का सिवाना ठहरा रखा है। |
| 11 |
| उसकी घुड़की से आकाश के खम्भे थरथराकर चकित होते हैं। |
| 12 |
| वह अपने बल से समुद्र को उछालता, और अपनी बुध्दि से घपणड को छेद देता है। |
| 13 |
| उसकी आत्मा से आकाशमणडल स्वच्छ हो जाता है, वह अपने हाथ से वेग भागनेवाले नाग को मार देता है। |
| 14 |
| देखो, ये तो उसकी गति के किनारे ही हैं; और उसकी आहट फुसफुसाहट ही सी तो सुन पड़ती है, फिर उसके पराक्रम के गरजने का भेद कौन समझ सकता है? |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/job/026.mp3
42
26