|
| 1 |
|
| चांदी की खानि तो होती है, और सोने के लिये भी स्थान होता है जहां लोग ताते हैं। |
|
| 2 |
|
| जोहा मिट्टी में से निकाला जाता और पत्थर पिघलाकर पीतल बनाया जाता है |
|
| 3 |
|
| मनुष्य अन्धियारे को दूर कर, दूर दूर तक खोद खोद कर, अन्धियारे ओर घोर अन्धकार में पत्थर ढूंढ़ते हैं। |
|
| 4 |
|
| जहां लोग रहते हैं वहां से दूर वे खानि खोदते हैं वहां पृथ्वी पर चलनेवालों के भूले बिसरे हुए वे मनुष्यों से दूर लटके हुए झूलते रहते हैं। |
|
| 5 |
|
| यह भूमि जो है, इस से रोटी तो मिलती है, परन्तु उसके नीचे के स्थान मानो आग से उलट दिए जाते हैं। |
|
| 6 |
|
| उसके पत्थ्र नीलमणि का स्थान हैं, और उसी में सोने की धूलि भी है। |
|
| 7 |
|
| उसका मार्ग कोई मांसाहारी पक्षी नहीं जानता, और किसी गिठ्ठ की दृष्टि उस पर नहीं पड़ी। |
|
| 8 |
|
| उस पर अभिमानी पशुओं ने पांव नहीं धरा, और न उस से होकर कोई सिंह कभी गया है। |
|
| 9 |
|
| वह चकमक के पत्थर पर हाथ लगाता, और पहाड़ों को जड़ ही से उलट देता है। |
|
| 10 |
|
| वह चट्टान खोदकर नालियां बनाता, और उसकी आंखों को हर एक अनमोल वस्तु दिखाई पड़ती है। |
|
| 11 |
|
| वह नदियों को ऐसा रोक देता है, कि उन से एक बूंद भी पानी नहीं टपकता और जो कुछ छिपा है उसे वह उजियाले में निकालता है। |
|
| 12 |
|
| परन्तु बुध्दि कहां मिल सकती है? और समझ का स्थान कहां है? |
|
| 13 |
|
| उसका मोल मनुष्य को मालूम नहीं, जीवनलोक में वह कहीं नहीं मिलती! |
|
| 14 |
|
| अथाह सागर कहता है, वह मुझ में नहीं है, और समुद्र भी कहता है, वह मेरे पास नहीं है। |
|
| 15 |
|
| चोखे सोने से वह मोल लिया नहीं जाता। और न उसके दाम के लिये चान्दी तौली जाती है। |
|
| 16 |
|
| न तो उसके साथ ओपीर के कुन्दन की बराबरी हो सकती है; और न अनमोल सुलैमानी पत्थर वा नीलमणि की। |
|
| 17 |
|
| न सोना, न कांच उसके बराबर ठहर सकता है, कुन्दन के गहने के बदले भी वह नहीं मिलती। |
|
| 18 |
|
| मूंगे और स्फटिकमणि की उसके आगे क्या चर्चा! बुध्दि का मोल माणिक से भी अधिक है। |
|
| 19 |
|
| कूश देश के पद्मराग उसके तुल्य नहीं ठहर सकते; और न उस से चोखे कुन्दन की बराबरी हो सकती है। |
|
| 20 |
|
| फिर बुध्दि कहां मिल सकती है? और समझ का स्थान कहां? |
|
| 21 |
|
| वह सब प्राणियों की आंखों से छिपी है, और आकाश के पक्षियों के देखने में नहीं आती। |
|
| 22 |
|
| विनाश ओर मृत्यु कहती हैं, कि हमने उसकी चर्चा सुनी है। |
|
| 23 |
|
| परन्तु परमेश्वर उसका मार्ग समझता है, और उसका स्थान उसको मालूम है। |
|
| 24 |
|
| वह तो पृथ्वी की छोर तक ताकता रहता है, और सारे आकाशमणडल के तले देखता भालता है। |
|
| 25 |
|
| जब उस ने वायु का तौल ठहराया, और जल को नपुए में नापा, |
|
| 26 |
|
| और मेंह के लिये विधि और गर्जन और बिजली के लिये मार्ग ठहराया, |
|
| 27 |
|
| तब उस ने बुध्दि को देखकर उसका बखान भी किया, और उसको सिठ्ठ करके उसका पूरा भेद बूझ लिया। |
|
| 28 |
|
| तब उस न मनुष्य से कहा, देख, प्रभु का भय मानना यही बुध्दि हैे और बुराई से दूर रहना यही समझ है। |
|
|
|
|