|
| 1 |
|
| तब यहोवा ने अरयूब को आँधी में से यूं उत्तर दिया, |
|
| 2 |
|
| यह कौन है जो अज्ञानता की बातें कहकर युक्ति को बिगाड़ना चाहता है? |
|
| 3 |
|
| पुरूष की नाई अपनी कमर बान्ध ले, क्योंकि मैं तुझ से प्रश्न करता हूँ, और तू मुझे उत्तर दे। |
|
| 4 |
|
| जब मैं ने पृथ्वी की नेव डाली, तब तू कहां था? यदि तू समझदार हो तो उत्तर दे। |
|
| 5 |
|
| उसकी नाप किस ने ठहराई, क्या तू जानता है उस पर किस ने सूत खींचा? |
|
| 6 |
|
| उसकी नेव कौन सी वस्तु पर रखी गई, वा किस ने उसके कोने का पत्थर लिठाया, |
|
| 7 |
|
| जब कि भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे और परमेश्वर के सब पुत्रा जयजयकार करते थे? |
|
| 8 |
|
| फिर जब समुद्र ऐसा फूट निकला मानो वह गर्भ से फूट निकला, तब किस ने द्वार मूंदकर उसको रोक दिया; |
|
| 9 |
|
| जब कि मैं ने उसको बादल पहिनाया और घोर अन्धकार में लमेट दिया, |
|
| 10 |
|
| और उसके लिये सिवाना बान्धा और यह कहकर बेंड़े और किवाड़े लगा दिए, कि |
|
| 11 |
|
| यहीं तक आ, और आगे न बढ़, और तेरी उमंडनेवाली लहरें यहीं थम जाएं? |
|
| 12 |
|
| क्या तू ने जीवन भर में कभी भोर को आज्ञा दी, और पौ को उसका स्थान जताया है, |
|
| 13 |
|
| ताकि वह पृथ्वी की छोरों को वश में करे, और दुष्ट लोग उस में से झाड़ दिए जाएं? |
|
| 14 |
|
| वह ऐसा बदलता है जैसा मोहर के नीचे चिकनी मिट्टी बदलती है, और सब वस्तुएं मानो वस्त्रा पहिने हुए दिखाई देती हैं। |
|
| 15 |
|
| दुष्टों से उनका उजियाला रोक लिया जाता है, और उनकी बढ़ाई हुई बांह तोड़ी जाती है। |
|
| 16 |
|
| क्या तू कभी समुद्र के सोतों तक पहुंचा है, वा गहिरे सागर की थाह में कभी चला फिरा है? |
|
| 17 |
|
| क्या मृत्यु के फाटक तुझ पर प्रगट हुए, क्या तू घोर अन्धकार के फाटकों को कभी देखन पाया है? |
|
| 18 |
|
| क्या तू ने पृथ्वी की चौड़ाई को पूरी रीति से समझ लिया है? यदि तू यह सब जानता है, तो बतला दे। |
|
| 19 |
|
| उजियाले के निवास का मार्ग कहां है, और अन्धियारे का स्थान कहां है? |
|
| 20 |
|
| क्या तू उसे उसके सिवाने तक हटा सकता है, और उसके घर की डगर पहिचान सकता है? |
|
| 21 |
|
| निेसन्देह तू यह सब कुछ जानता होगा! क्योंकि तू तो उस समय उत्पन्न हुआ था, और तू बहुत आयु का है। |
|
| 22 |
|
| फिर क्या तू कभी हिम के भणडार में पैठा, वा कभी ओलों के भणडार को तू ने देखा है, |
|
| 23 |
|
| जिसको मैं ने संकट के समय और युठ्ठ और लड़ाई के दिन के लिये रख छोड़ा है? |
|
| 24 |
|
| किस मार्ग से उजियाला फैलाया जाता है, ओर पुरवाई पृथ्वी पर बहाई जाती है? |
|
| 25 |
|
| महावृष्टि के लिये किस ने नाला काटा, और कड़कनेवाली बिजली के लिये मार्ग बनाया है, |
|
| 26 |
|
| कि निर्जन देश में और जंगल में जहां कोई मनुष्य नहीं रहता मेंह बरसाकर, |
|
| 27 |
|
| उजाड़ ही उजाड़ देश को सींचे, और हरी घास उगाए? |
|
| 28 |
|
| क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूंदें किस ने उत्पन्न की? |
|
| 29 |
|
| किस के गर्भ से बर्फ निकला है, और आकाश से गिरे हुए पाले को कौन उत्पन्न करता है? |
|
| 30 |
|
| जल पत्थर के समान जम जाता है, और गहिरे पानी के ऊपर जमावट होती है। |
|
| 31 |
|
| क्या तू कचपचिया का गुच्छा गूंथ सकता वा मृगशिरा के बन्धन खोल सकता है? |
|
| 32 |
|
| क्या तू राशियों को ठीक ठीक समय पर उदय कर सकता, वा सप्तर्षि को साथियों समेत लिए चल सकता है? |
|
| 33 |
|
| क्या तू आकाशमणडल की विधियां जानता और पृथ्वी पर उनका अधिकार ठहरा सकता है? |
|
| 34 |
|
| क्या तू बादलों तक अपनी वाणी पहुंचा सकता है ताकि बहुत जल बरस कर तुझे छिपा ले? |
|
| 35 |
|
| क्या तू बिजली को आज्ञा दे सकता है, कि वह जाए, और तुझ से कहे, मैं उपस्थित हूँ? |
|
| 36 |
|
| किस ने अन्तेकरण में बुध्दि उपजाई, और मन में समझने की शक्ति किस ने दी है? |
|
| 37 |
|
| कौन बुध्दि से बादलों को गिन सकता है? और कौन आकाश के कुप्पों को उणडेल सकता है, |
|
| 38 |
|
| जब धूलि जम जाती है, और ढेले एक दूसरे से सट जाते हैं? |
|
| 39 |
|
| क्या तू सिंहनी के लिये अहेर पकड़ सकता, और जवान सिंहों का पेट भर सकता है, |
|
| 40 |
|
| जब वे मांद में बैठे हों और आड़ में घात लगाए दबक कर बैठे हों? |
|
| 41 |
|
| फिर जब कौवे के बच्चे ईश्वर की दोहाई देते हुए निराहार उड़ते फिरते हैं, तब उनको आहार कौन देता है? |
|
|
|
|