|
| 1 |
|
| क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियां कब बच्चे देती हैं? वा जब हरिणियां बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है? |
|
| 2 |
|
| क्या तू उनके महीने गिन सकता है, क्या तू उनके बियाने का समय जानता है? |
|
| 3 |
|
| जब वे बैठकर अपने बच्चों को जनतीं, वे अपनी पीड़ों से छूट जाती हैं? |
|
| 4 |
|
| उनके बच्चे हृष्टपुष्ट होकर मैदान में बढ़ जाते हैं; वे निकल जाते और फिर नहीं लौटते। |
|
| 5 |
|
| किस ने बनैले गदहे को स्वाधीन करके छोड़ दिया है? किस ने उसके बन्धन खोले हैं? |
|
| 6 |
|
| उसका घर मैं ने निर्जल देश को, और उसका निवास लोनिया भूमि को ठहराया है। |
|
| 7 |
|
| वह नगर के कोलाहल पर हंसता, और हांकनेवाले की हांक सुनता भी नहीं। |
|
| 8 |
|
| पहाड़ों पर जो कुछ मिलता है उसे वह चरता वह सब भांति की हरियाली ढूंढ़ता फिरता है। |
|
| 9 |
|
| क्या जंगली सांढ़ तेरा काम करने को प्रसन्न होगा? क्या वह तेरी चरनी के पास रहेगा? |
|
| 10 |
|
| क्या तू जंगली सांढ़ को रस्से से बान्धकर रेघारियों में चला सकता है? क्या वह नालों में तेरे पीछे पीछे हेंगा फेरेगा? |
|
| 11 |
|
| क्या तू उसके बड़े बल के कारण उस पर भरोसा करेगा? वा जो परिश्रम का काम तेरा हो, क्या तू उसे उस पर छोड़ेगा? |
|
| 12 |
|
| क्या तू उसका विश्वास करेगा, कि वह तेरा अनाज घर ले आए, और तेरे खलिहान का अन्न इकट्ठा करे? |
|
| 13 |
|
| फिर शुतुरमुग अपने पंखों को आनन्द से फुलाती है, परन्तु क्या ये पंख और पर स्नेह को प्रगट करते हैं? |
|
| 14 |
|
| क्योंकि वह तो अपने अणडे भूमि पर छोड़ देती और धूलि में उन्हें गर्म करती है; |
|
| 15 |
|
| और इसकी सुधि नहीं रखती, कि वे पांव से कुचले जाएंगे, वा कोई वनपशु उनको कुचल डालेगा। |
|
| 16 |
|
| वह अपने बच्चों से ऐसी कठोरता करती है कि मानो उसके नहीं हैं; यद्यपि उसका कष्ट अकारथ होता है, तौभी वह निश्चिन्त रहती है; |
|
| 17 |
|
| क्योंकि ईश्वर ने उसको बुध्दिरहित बनाया, और उसे समझने की शक्ति नहीं दी। |
|
| 18 |
|
| जिस समय वह सीधी होकर अपने पंख फैलाती है, तब घोड़े और उसके सवार दोनों को कुछ नहीं समझती है। |
|
| 19 |
|
| क्या तू ने घोड़े को उसका बल दिया है? क्या तू ने उसकी गर्दन में फहराती हुई अयाल जमाई है? |
|
| 20 |
|
| क्या उसको टिड्डी की सी उछलने की शक्ति तू देता है? उसके कुंक्कारने का शब्द डरावना होता है। |
|
| 21 |
|
| वह तराई में टाप मारता है और अपने बल से हर्षित रहता है, वह हथियारबन्दों का साम्हना करने को निकल पड़ता है। |
|
| 22 |
|
| वह डर की बात पर हंसता, और नहीं घबराता; और तलवार से पीछे नहीं हटता। |
|
| 23 |
|
| तर्कश और चमकता हुआ सांग ओर भाला उस पर खड़खड़ाता है। |
|
| 24 |
|
| वह रिस और क्रोध के मारे भूमि को निगलता है; जब नरसिंगे का शब्द सुनाई देता है तब वह रूकता नहीं। |
|
| 25 |
|
| जब जब नरसिंगा बजता तब तब वह हिन हिन करता है, और लड़ाई और अफसरों की ललकार और जय- जयकार को दूर से सूंध लेता हे। |
|
| 26 |
|
| क्या तेरे समझाने से बाज़ उड़ता है, और दक्खिन की ओर उड़ने को अपने पंख फैलाता है? |
|
| 27 |
|
| क्या उकाब तेरी आज्ञा से ऊपर चढ़ जाता है, और ऊंचे स्थान पर अपना घोंसला बनाता है? |
|
| 28 |
|
| वह चट्टान पर रहता और चट्टान की चोटी और दृढ़स्थान पर बसेरा करता है। |
|
| 29 |
|
| वह अपनी आंखों से दूर तक देखता है, वहां से वह अपने अहेर को ताक लेता है। |
|
| 30 |
|
| उसके बच्चे भी लोहू चूसते हैं; और जहां घात किए हुए लोग होते वहां वह भी होता है। |
|
|
|
|