|
| 1 |
|
| हे परमेश्वर तू जिसकी मैं स्तुति करता हूं, चुप न रह। |
|
| 2 |
|
| क्योंकि दुष्ट और कपटी मनुष्यों ने मेरे विरूद्ध मुंह खोला है, वे मेरे विषय में झूठ बोलते हैं। |
|
| 3 |
|
| और उन्हों ने बैर के वचनों से मुझे चारों ओर घेर लिया है, और व्यर्थ मुझ से लड़ते हैं। |
|
| 4 |
|
| मेरे प्रेम के बदले में वे मुझ से विरोध करते हैं, परन्तु में तो प्रार्थना में लवलीन रहता हूं। |
|
| 5 |
|
| उन्हों ने भलाई के पलटे में मुझ से बुराई की और मेरे प्रेम के बदले मुझ से बैर किया है।। |
|
| 6 |
|
| तू उसको किसी दुष्ट के अधिकार में रख, और कोई विरोधी उसकी दहिनी ओर खड़ा रहे। |
|
| 7 |
|
| जब उसका न्याय किया जाए, तब वह दोषी निकले, और उसकी प्रार्थना पाप गिनी जाए! |
|
| 8 |
|
| उसके दिन थोड़े हों, और उसके पद को दूसरा ले! |
|
| 9 |
|
| उसक लड़केबाले अनाथ हो जाएं और उसकी स्त्री विधवा हो जाए! |
|
| 10 |
|
| और उसके लड़के मारे मारे फिरें, और भीख मांगा करे; उनको उनके उजड़े हुए घर से दूर जाकर टुकड़े मांगना पड़े! |
|
| 11 |
|
| महाजन फन्दा लगाकर, उसका सर्वस्व ले ले; और परदेशी उसकी कमाई को लूट लें! |
|
| 12 |
|
| कोई न हो जो उस पर करूणा करता रहे, और उसके अनाथ बालकों पर कोई अनुग्रह न करे! |
|
| 13 |
|
| उसका वंश नाश हो जाए, दूसरी पीढ़ी में उसका नाम मिट जाए! |
|
| 14 |
|
| उसके पितरों का अधर्म यहोवा को स्मरण रहे, और उसकी माता का पाप न मिटे! |
|
| 15 |
|
| वह निरन्तर यहोवा के सम्मुख रहे, कि वह उनका नाम पृथ्वी पर से मिटा डाले! |
|
| 16 |
|
| क्योंकि वह दुष्ट, कृपा करना भूल गया वरन दी और दरिद्र को सताता था और मार डालने की इच्छा से खेदित मनवालों के पीछे पड़ा रहता था।। |
|
| 17 |
|
| वह शाप देने में प्रीति रखता था, और शाप उस पर आ पड़ा; वह आशीर्वाद देने से प्रसन्न न होता था, सो आर्शीवाद उस से दूर रहा। |
|
| 18 |
|
| वह शाप देना वस्त्रा की नाई पहिनता था, और वह उसके पेट में जल की नाई और उसकी हडि्डयों में तेल की नाई समा गया। |
|
| 19 |
|
| वह उसके लिये ओढ़ने का काम दे, और फेंटे की नाईं उसकी कटि में नित्य कसा रहे।। |
|
| 20 |
|
| यहोवा की ओर से मेरे विरोधियों को, और मेरे विरूद्ध बुरा कहनेवालों को यही बदला मिले! |
|
| 21 |
|
| परन्तु मुझ से हे यहोवा प्रभु, तू अपने नाम के निमित्त बर्ताव कर; तेरी करूणा तो बड़ी है, सो तू मुझे छुटकारा दे! |
|
| 22 |
|
| क्योंकि मैं दी और दरिद्र हूं, और मेरा हृदय घायल हुआ है। |
|
| 23 |
|
| मैं ढलती हुई छाया की नाई जाता रहा हूं; मैं टिड्डी के समान उड़ा दिया गया हूं। |
|
| 24 |
|
| उपवास करते करते मेरे घुटने निर्बल हो गए; और मुझ में चर्बी न रहने से मैं सूख गया हूं। |
|
| 25 |
|
| मेरी तो उन लोगों से नामधराई होती है; जब वे मुझे देखते, तब सिर हिलाते हैं।। |
|
| 26 |
|
| हे मेरे परमेश्वर यहोवा, मेरी सहायता कर! अपनी करूणा के अनुसार मेरा उद्धार कर! |
|
| 27 |
|
| जिस से वे जाने कि यह तेरा काम है, और हे यहोवा, तू ही ने यह किया है! |
|
| 28 |
|
| वे कोसते तो रहें, परन्तु तू आशीष दे! वे तो उठते ही लज्जित हों, परन्तु तेरा दास आनन्दित हो! |
|
| 29 |
|
| मेरे विरोधियों को अनादररूपी वस्त्रा पहिनाया जाए, और वे अपनी लज्जा को कम्बल की नाईं ओढ़ें! |
|
| 30 |
|
| मैं यहोवा का बहुत धन्यवाद करूंगा, और बहुत लोगों के बीच में उसकी स्तुति करूंगा। |
|
| 31 |
|
| क्योंकि वह दरिद्र की दहिनी ओर खड़ा रहेगा, कि उसको घात करनेवाले न्यायियों से बचाए।। |
|
|
: |
| १ | | २ | | ३ | | ४ | | ५ | | ६ | | ७ | | ८ | | ९ | | १० | | ११ | | १२ | | १३ | | १४ | | १५ | | १६ | | १७ | | १८ | | १९ | | २० | | २१ | | २२ | | २३ | | २४ | | २५ | | २६ | | २७ | | २८ | | २९ | | ३० | | ३१ | 1
1
1 |
|
|---|
|
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/109.mp3
150
109