हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| याह की स्तुति करो। क्या ही धन्य है वह पुरूष जो यहोवा का भय मानता है, और उसकी आज्ञाओं से अति प्रसन्न रहता है! |
| 2 |
| उसका वंश पृथ्वी पर पराक्रमी होगा; सीधे लोगों की सन्तान आशीष पाएगी। |
| 3 |
| उसके घर में धन सम्पत्ति रहती है; और उसका धर्म सदा बना रहेगा। |
| 4 |
| सीधे लोगों के लिये अन्धकार के बीच में ज्योति उदय होती है; वह अनुग्रहकारी, दयावन्त और धर्मी होता है। |
| 5 |
| जो पुरूष अनुग्रह करता और उधार देता है, उसका कल्याण होता है, वह न्याय में अपने मुक में को जीतेगा। |
| 6 |
| वह तो सदा तक अटल रहेगा; धर्मी का स्मरण सदा तक बना रहेगा। |
| 7 |
| वह बुरे समाचार से नहीं डरता; उसका हृदय यहोवा पर भरोसा रखने से स्थिर रहता है। |
| 8 |
| उसका हृदय सम्भला हुआ है, इसलिये वह न डरेगा, वरन अपने द्रोहियों पर दृष्टि करके सन्तुष्ट होगा। |
| 9 |
| उस ने उदारता से दरिद्रों को दान दिया, उसका धर्म सदा बना रहेगा और उसका सींग महिमा के साथ ऊंचा किया जाएगा। |
| 10 |
| दुष्ट उसे देखकर कुढेगा; वह दांत पीस- पीसकर गल जाएगा; दुष्टों की लालसा पूरी न होगी।। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/112.mp3
150
112