×

सरल हिन्दी बाइबल

भजन संहिता १२४

1
यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते— इस्राएली राष्ट्र यही कहे—
2
यदि हमारे पक्ष में याहवेह न होते जब मनुष्यों ने हम पर आक्रमण किया था,
3
जब उनका क्रोध हम पर भड़क उठा था वे हमें जीवित ही निगल गए होते;
4
बाढ़ ने हमें जलमग्न कर दिया होता, जल प्रवाह हमें बहा ले गया होता,
5
उग्र जल प्रवाह हमें दूर बहा ले गया होता.
6
स्तवन हो याहवेह का, जिन्होंने हमें उनके दांतों से फाड़े जाने से बचा लिया है.
7
हम उस पक्षी के समान हैं, जो बहेलिए के जाल से बच निकला है; वह जाल टूट गया, और हम बच निकले.
8
हमारी सहायता याहवेह के नाम से है, जो स्वर्ग और पृथ्वी के कर्ता हैं.
Hindi Bible HSS
The Holy Bible, Hindi Contemporary Version 1978, 2009, 2016, 2019 by Biblica, Inc.® Used by permission of Biblica, Inc.® worldwide. पवित्र बाइबिल, हिंदी समकालीन संस्करण 1978, 2009, 2016, 2019 Biblica, Inc.® Biblica, Inc.® की अनुमति से उपयोग किया जाता है. दुनिया भर में आरक्षित सभी अधिकार.
:
नोट सहेजें