हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| हमारे परमेश्वर के नगर में, और अपने पवित्रा पर्वत पर यहोवा महान् और अति स्तुति के योग्य है! |
| 2 |
| सिरयोन पर्वत ऊंचाई में सुन्दर और सारी पृथ्वी के हर्ष का कारण है, राजाधिराज का नगर उत्तरीय सिरे पर है। |
| 3 |
| उसके महलों में परमेश्वर ऊंचा गढ़ माना गया है। |
| 4 |
| क्योंकि देखो, राजा लोग इकट्ठे हुए, वे एक संग आगे बढ़ गए। |
| 5 |
| उन्हों ने आप ही देखा और देखते ही विस्मित हुए, वे घबराकर भाग गए। |
| 6 |
| वहां कपकपी ने उनको आ पकड़ा, और जच्चा की सी पीड़ाएं उन्हें होने लगीं। |
| 7 |
| तू पूर्वी वायु से तर्शीश के जहाजों को तोड़ डालता है। |
| 8 |
| सेनाओं के यहोवा के नगर में, अपने परमेश्वर के नगर में, जैसा हम ने सुना था, वैसा देखा भी है; परमेश्वर उसको सदा दृढ़ और स्थिर रखेगा।। |
| 9 |
| हे परमेश्वर हम ने तेरे मन्दिर के भीतर तेरी करूणा पर ध्यान किया है। |
| 10 |
| हे परमेश्वर तेरे नाम के योग्य तेरी स्तुति पृथ्वी की छोर तक होती है। तेरा दहिना हाथ धर्म से भरा है; |
| 11 |
| तेरे न्याय के कामों के कारण सिरयोन पर्वत आनन्द करे, और यहूदा के नगर की पुत्रियां मगन हों! |
| 12 |
| सिरयोन के चारों ओर चलो, और उसकी परिक्रमा करो, उसके गुम्मटों को गिन लो, |
| 13 |
| उसकी शहरपनाह पर दृष्टि लगाओ, उसके महलों को ध्यान से देखो; जिस से कि तुम आनेवाली पीढ़ी के लोगों से इस बात का वर्णन कर सको। |
| 14 |
| क्योंकि वह परमेश्वर सदा सर्वदा हमारा परमेश्वर है, वह मृत्यु तक हमारी अगुवाई करेगा।। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/048.mp3
150
48