हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| हे यहोवा, तू अपने देश पर प्रसन्न हुआ, याकूब को बन्धुआई से लौटा ले आया है। |
| 2 |
| तू ने अपनी प्रजा के अधर्म को क्षमा किया है; और उसके सब पापों को ढांप दिया है। |
| 3 |
| तू ने अपने रोष को शान्त किया है; और अपने भड़के हुए कोप को दूर किया है।। |
| 4 |
| हे हमारे उठ्ठारकर्त्ता परमेश्वर हम को फेर, और अपना क्रोध हम पर से दूर कर! |
| 5 |
| क्या तू हम पर सदा कोपित रहेगा? क्या तू पीढ़ी से पीढ़ी तक कोप करता रहेगा? |
| 6 |
| क्या तू हम को फिर न जिलाएगा, कि तेरी प्रजा तुझ में आनन्द करे? |
| 7 |
| हे यहोवा अपनी करूणा हमें दिखा, और तू हमारा उठ्ठार कर।। |
| 8 |
| मैं कान लगाए रहूंगा, कि ईश्वर यहोवा क्या कहता है, वह तो अपनी प्रजा से जो उसके भक्त है, शान्ति की बातें कहेगा; परन्तु वे फिरके मूर्खता न करने लगें। |
| 9 |
| निश्चय उसके डरवैयों के उठ्ठार का समय निकट है, तब हमारे देश में महिमा का निवास होगा।। |
| 10 |
| करूणा और सच्चाई आपस में मिल गई हैं; धर्म और मेल ने आपस में चुम्बन किया हैं। |
| 11 |
| पृथ्वी में से सच्चाई उगती और स्वर्ग से धर्म झुकता है। |
| 12 |
| फिर यहोवा उत्तम पदार्थ देगा, और हमारी भूमि अपनी उपज देगी। |
| 13 |
| धर्म उसके आगे आगे चलेगा, और उसके पांवों के चिन्हों को हमारे लिये मार्ग बनाएगा।। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/085.mp3
150
85