हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| हे प्रभु, तू पीढ़ी से पीढ़ी तक हमारे लिये धाम बना है। |
| 2 |
| इस से पहिले कि पहाड़ उत्पन्न हुए, वा तू ने पृथ्वी और जगत की रचना की, वरन अनादिकाल से अनन्तकाल तक तू ही ईश्वर है।। |
| 3 |
| तू मनुष्य को लौटाकर चूर करता है, और कहता है, कि हे आदमियों, लौट आओ! |
| 4 |
| क्योंकि हजार वर्ष तेरी दृष्टि में ऐसे हैं, जैसा कल का दिन जो बीत गया, वा रात का एक पहर।। |
| 5 |
| तू मनुष्यों को धारा में बहा देता है; वे स्वप्न से ठहरते हैं, वे भोर को बढ़नेवाली घास के समान होते हैं। |
| 6 |
| वह भोर को फूलती और बढ़ती है, और सांझ तक काटकर मुर्झा जाती है।। |
| 7 |
| क्योंकि हम तेरे क्रोध से नाश हुए हैं; और तेरी जलजलाहट से घबरा गए हैं। |
| 8 |
| तू ने हमारे अधर्म के कामों से अपने सम्मुख, और हमारे छिपे हुए पापों को अपने मुख की ज्योति में रखा है।। |
| 9 |
| क्योंकि हमारे सब दिन तेरे क्रोध में बीत जाते हैं, हम अपने वर्ष शब्द की नाई बिताते हैं। |
| 10 |
| हमारी आयु के वर्ष सत्तर तो होते हैं, और चाहे बल के कारण अस्सी वर्ष के भी हो जाएं, तौभी उनका घमण्ड केवल नष्ट और शोक ही शोक है; क्योंकि वह जल्दी कट जाती है, और हम जाते रहते हैं। |
| 11 |
| तेरे क्रोध की शक्ति को और तेरे भय के योग्य रोष को कौन समझता है? |
| 12 |
| हम को अपने दिन गिनने की समझ दे कि हम बुद्धिमान हो जाएं।। |
| 13 |
| हे यहोवा लौट आ! कब तक? और अपने दासों पर तरस खा! |
| 14 |
| भोर को हमें अपनी करूणा से तृप्त कर, कि हम जीवन भर जयजयकार और आनन्द करते रहें। |
| 15 |
| जितने दिन तू ने हमें दु:ख देता आया, और जितने वर्ष हम क्लेश भोगते आए हैं उतने ही वर्ष हम को आनन्द दे। |
| 16 |
| तेरी काम तेरे दासों को, और तेरा प्रताप उनकी सन्तान पर प्रगट हो। |
| 17 |
| और हमारे परमेश्वर यहोवा की मनोहरता हम पर प्रगट हो, तू हमारे हाथों का काम हमारे लिये दृढ़ कर, हमारे हाथों के काम को दृढ़ कर।। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/090.mp3
150
90