हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| यहोवा का धन्यवाद करना भला है, हे परमप्रधान, तेरे नाम का भजन गाना; |
| 2 |
| प्रात:काल को तेरी करूणा, और प्रति रात तेरी सच्चाई का प्रचार करना, |
| 3 |
| दस तारवाले बाजे और सारंगी पर, और वीणा पर गम्भीर स्वर से गाना भला है। |
| 4 |
| क्योंकि, हे यहोवा, तू ने मुझ को अपने काम से आनन्दित किया है; और मैं तेरे हाथों के कामों के कारण जयजयकार करूंगा।। |
| 5 |
| हे यहोवा, तेरे काम क्या ही बड़े है! तेरी कल्पनाएं बहुत गम्भीर है! |
| 6 |
| पशु समान मनुष्य इसको नहीं समझता, और मूर्ख इसका विचार नहीं करता: |
| 7 |
| कि दुष्ट जो घास की नाईं फूलते- फलते हैं, और सब अनर्थकारी जो प्रफुल्लित होते हैं, यह इसलिये होता है, कि वे सर्वदा के लिये नाश हो जाएं, |
| 8 |
| परन्तु हे यहोवा, तू सदा विराजमान रहेगा। |
| 9 |
| क्योंकि ये यहोवा, तेरे शत्रु, हां तेरे शत्रु नाश होंगे; सब अनर्थकारी तितर बितर होंगे।। |
| 10 |
| परन्तु मेरा सींग तू ने जंगली सांढ़ का सा ऊंचा किया है; मैं टटके तेल से चुपड़ा गया हूं। |
| 11 |
| और मैं अपने द्रोहियों पर दृष्टि करके, और उन कुकर्मियों का हाल मेरे विरूद्ध उठे थे, सुनकर सन्तुष्ट हुआ हूं।। |
| 12 |
| धर्मी लोग खजूर की नाई फूले फलेंगे, और लबानोन के देवदार की नाई बढ़ते रहेंगे। |
| 13 |
| वे यहोवा के भवन में रोपे जाकर, हमारे परमेश्वर के आंगनों में फूले फलेंगे। |
| 14 |
| वे पुराने होने पर भी फलते रहेंगे, और रस भरे और लहलहाते रहेंगे, |
| 15 |
| जिस से यह प्रगट हो, कि यहोवा सीधा है; वह मेरी चट्टान है, और उस में कुटिलता कुछ भी नहीं।। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/092.mp3
150
92