हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग कांप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे! |
| 2 |
| यहोवा सिरयोन में महान है; और वह देश देश के लोगों के ऊपर प्रधान है। |
| 3 |
| वे तेरे महान और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें! वह तो पवित्रा है। |
| 4 |
| राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सीधाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने चालू किया है। |
| 5 |
| हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो; और उसके चरणों की चौकी के साम्हने दण्डवत् करो! वह पवित्रा है! |
| 6 |
| उसके याजकों में मूसा और हारून, और उसके प्रार्थना करनेवालों में से शमूएल यहोवा को पुकारते थे, और वह उनकी सुन लेता था। |
| 7 |
| वह बादल के खम्भे में होकर उन से बातें करता था; और वे उसी चितौनियों और उसकी दी हुई विधियों पर चलते थे।। |
| 8 |
| हे हमारे परमेश्वर यहोवा तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का पलटा तो लेता था तौभी उनके लिये क्षमा करनेवाला ईश्वर था। |
| 9 |
| हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो, और उसके पवित्रा पर्वत पर दण्डवत् करो; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा पवित्रा है! |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/psalms/099.mp3
150
99