|
| 1 |
|
| जैसा धूपकाल में हिम का, और कटनी के समय जल का पड़ना, वैसा ही मूर्ख की महिमा भी ठीक नहीं होती। |
|
| 2 |
|
| जैसे गौरिया घूमते घूमते और सूपाबेनी उड़ते- उड़ते नहीं बैठती, वैसे ही व्यर्थ शाप नहीं पड़ता। |
|
| 3 |
|
| घोड़े के लिये कोड़ा, गदहे के लिये बाग, और मूर्खों की पीठ के लिये छड़ी है। |
|
| 4 |
|
| मूर्ख को उसको मूर्खता के अनुसार उत्तर न देना ऐसा न हो कि तू भी उसके तुल्य ठहरे। |
|
| 5 |
|
| मूर्ख को उसकी मूढ़ता के अनुसार उत्तर न देना, ऐसा न हो कि वह अपने लेखे बुद्धिमान ठहरे। |
|
| 6 |
|
| जो मूर्ख के हाथ से संदेशा भेजता है, वह मानो अपने पांव में कुल्हाड़ा मारता और विष पीता है। |
|
| 7 |
|
| जैसे लंगड़े के पांव लड़खड़ाते हैं, वैसे ही मूर्खों के मुंह में नीतिवचन होता है। |
|
| 8 |
|
| जैसे पत्थरों के ढेर में मणियों की थैली, वैसे ही मूर्ख को महिमा देनी होती है। |
|
| 9 |
|
| जैसे मतवाले के हाथ में कांटा गड़ता है, वैसे ही मूर्खों का कहा हुआ नीतिवचन भी दु:खदाई होता है। |
|
| 10 |
|
| जैसा कोई तीरन्दाज जो अकारण सब को मारता हो, वैसा ही मूर्खों वा बटोहियों का मजदूरी में लगानेवाला भी होता है। |
|
| 11 |
|
| जैसे कुत्ता अपनी छाँट को चाटता है, वैसे ही मूर्ख अपनी मूर्खता को दुहराता है। |
|
| 12 |
|
| यदि तू ऐसा मनुष्य देखे जो अपनी दृष्टि में बुद्धिमान बनता हो, तो उस से अधिक आशा मूर्ख ही से है। |
|
| 13 |
|
| आलसी कहता है, कि मार्ग में सिंह है, चौक में सिंह है! |
|
| 14 |
|
| जैसे किवाड़ अपनी चूल पर घूमता है, वैसे ही आलसी अपनी खाट पर करवटें लेता है। |
|
| 15 |
|
| आलसी अपना हाथ थाली में तो डालता है, परन्तु आलस्य के कारण कौर मुंह तक नहीं उठाता। |
|
| 16 |
|
| आलसी अपने को ठीक उत्तर देनेवाले सात मनुष्यों से भी अधिक बुद्धिमान समझता है। |
|
| 17 |
|
| जो मार्ग पर चलते हुए पराये झगड़े में विघ्न डालता है, सो वह उसके समान है, जो कुत्ते को कानों से पकड़ता है। |
|
| 18 |
|
| जैसा एक पागल जो जंगली लकड़ियां और मृत्यु के तीर फेंकता है, |
|
| 19 |
|
| वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, कि मैं तो ठट्ठा कर रहा था। |
|
| 20 |
|
| जैसे लकड़ी न होने से आग बुझती है, उसी प्रकार जहां कानाफूसी करनेवाला नहीं वहां झगड़ा मिट जाता है। |
|
| 21 |
|
| जैसा अंगारों में कोयला और आग में लकड़ी होती है, वैसा ही झगड़े के बढ़ाने के लिये झगडालू होता है। |
|
| 22 |
|
| कानाफूसी करनेवाले के वचन, स्वादिष्ट भोजन के समान भीतर उतर जाते हैं। |
|
| 23 |
|
| जैसा कोई चान्दी का पानी चढ़ाया हुअ मिट्टी का बर्तन हो, वैसा ही बुरे मनवाले के प्रेम भरे वचन होते हैं। |
|
| 24 |
|
| जो बैरी बात से तो अपने को भोला बनाता है, परन्तु अपने भीतर छल रखता है, |
|
| 25 |
|
| उसकी मीठी- मीठी बात प्रतीति न करना, क्योंकि उसके मन में सात घिनौनी वस्तुएं रहती हैं; |
|
| 26 |
|
| चाहे उसका बैर छल के कारण छिप भी जाए, तौभी उसकी बुराई सभा के बीच प्रगट हो जाएगी। |
|
| 27 |
|
| जो गड़हा खोदे, वही उसी में गिरेगा, और जो पत्थर लुढ़काए, वह उलटकर उसी पर लुढ़क आएगा। |
|
| 28 |
|
| जिस ने किसी को झूठी बातों से घायल किया हो वह उस से बैर रखता है, और चिकनी चुपड़ी बात बोलनेवाला विनाश का कारण होता है।। |
|
|
: |
| १ | | २ | | ३ | | ४ | | ५ | | ६ | | ७ | | ८ | | ९ | | १० | | ११ | | १२ | | १३ | | १४ | | १५ | | १६ | | १७ | | १८ | | १९ | | २० | | २१ | | २२ | | २३ | | २४ | | २५ | | २६ | | २७ | | २८ | 1
1
1 |
|
|---|
|
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/proverbs/026.mp3
31
26