|
| 1 |
|
| हे मेरे पुत्रा, मेरी शिक्षा को न भूलना; अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को रखे रहना; |
|
| 2 |
|
| क्योंकि ऐसा करने से तेरी आयु बढ़ेगी, और तू अधिक कुशल से रहेगा। |
|
| 3 |
|
| कृपा और सच्चाई तुझ से अलग न होने पाएं; वरन उनको अपने गले का हार बनाना, और अपनी हृदयरूपी पटिया पर लिखना। |
|
| 4 |
|
| और तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों का अनुग्रह पाएगा, तू अति बुद्धिमान होगा।। |
|
| 5 |
|
| तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना। |
|
| 6 |
|
| उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वे तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा। |
|
| 7 |
|
| अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न होना; यहोवा का भय मानना, और बुराई से अलग रहना। |
|
| 8 |
|
| ऐसा करने से तेरा शरीर भला चंगा, और तेरी हडि्डयां पुष्ट रहेंगी। |
|
| 9 |
|
| अपनी संपत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की पहिली उपज दे देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना; |
|
| 10 |
|
| इस प्रकार तेरे खत्ते भरे और पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुण्डों से नया दाखमधु उमण्डता रहेगा।। |
|
| 11 |
|
| हे मेरे पुत्रा, यहोवा की शिक्षा से मुंह न मोड़ना, और जब वह तुझे डांटे, तब तू बुरा न मानना, |
|
| 12 |
|
| क्योंकि यहोवा जिस से प्रेम रखता है उसको डांटता है, जैसे कि बाप उस बेटे को जिसे वह अधिक चाहता है।। |
|
| 13 |
|
| क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो बुद्धि पाए, और वह मनुष्य जो समझ प्राप्त करे, |
|
| 14 |
|
| क्योंकि बुद्धि की प्राप्ति चान्दी की प्राप्ति से बड़ी, और उसका लाभ चोखे सोने के लाभ से भी उत्तम है। |
|
| 15 |
|
| वह मूंगे से अधिक अनमोल है, और जितनी वस्तुओं की तू लालसा करता है, उन में से कोई भी उसके तुल्य न ठहरेगी। |
|
| 16 |
|
| उसके दहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएं हाथ में धन और महिमा है। |
|
| 17 |
|
| उसके मार्ग मनभाऊ हैं, और उसके सब मार्ग कुशल के हैं। |
|
| 18 |
|
| जो बुद्धि को ग्रहण कर लेते हैं, उनके लिये वह जीवन का वृक्ष बनती है; और जो उसको पकड़े रहते हैं, वह धन्य हैं।। |
|
| 19 |
|
| यहोवा ने पृथ्वी की नेव बुद्धि ही से डाली; और स्वर्ग को समझ ही के द्वारा स्थिर किया। |
|
| 20 |
|
| उसी के ज्ञान के द्वारा गहिरे सागर फूट निकले, और आकाशमण्डल से ओस टपकती है।। |
|
| 21 |
|
| हे मेरे पुत्रा, ये बातें तेरी दृष्टि की ओट न हाने पाएं; खरी बुद्धि और विवेक की रक्षा कर, |
|
| 22 |
|
| तब इन से तुझे जीवन मिलेगा, और ये तेरे गले का हार बनेंगे। |
|
| 23 |
|
| और तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पांव में ठेस न लगेगी। |
|
| 24 |
|
| जब तू लेटेगा, तब भय न खाएगा, जब तू लेटेगा, तब सुख की नींद आएगी। |
|
| 25 |
|
| अचानक आनेवाले भय से न डरना, और जब दुष्टों पर विपत्ति आ पड़े, तब न घबराना; |
|
| 26 |
|
| क्योंकि यहोवा तुझे सहारा दिया करेगा, और तेरे पांव को फन्दे में फंसने न देगा। |
|
| 27 |
|
| जिनका भला करना चाहिये, यदि तुझ में शक्ति रहे, तो उनका भला करने से न रूकना।। |
|
| 28 |
|
| यदि तेरे पास देने को कुछ हो, तो अपने पड़ोसी से न कहना कि जा कल फिर आना, कल मैं तुझे दूंगा। |
|
| 29 |
|
| जब तेरा पड़ोसी तेरे पास बेखटके रहता है, तब उसके विरूद्ध बुरी युक्ति न बान्धना। |
|
| 30 |
|
| जिस मनुष्य ने तुझ से बुरा व्यवहार न किया हो, उस से अकारण मुक मा खड़ा न करना। |
|
| 31 |
|
| उपद्रवी पुरूष के विषय में डाह न करना, न उसकी सी चाल चलना; |
|
| 32 |
|
| क्योंकि यहोवा कुटिल से घृणा करता है, परन्तु वह अपना भेद सीधे लोगों पर खोलता है।। |
|
| 33 |
|
| दुष्ट के घर पर यहोवा का शाप और धर्मियों के वासस्थान पर उसकी आशीष होती है। |
|
| 34 |
|
| ठट्ठा करनेवालों से वह निश्चय ठट्ठा करता है और दीनों पर अनुग्रह करता है। |
|
| 35 |
|
| बुद्धिमान महिमा को पाएंगे, और मूर्खों की बढ़ती अपमान ही की होगी।। |
|
|
|
|