|
| 1 |
|
| हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ। |
|
| 2 |
|
| क्योंकि मैं ने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; मेरी शिक्षा को न छोड़ो। |
|
| 3 |
|
| देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्रा था, और माता का अकेला दुलारा था, |
|
| 4 |
|
| और मेरा पिता मुझे यह कहकर सिखाता था, कि तेरा मन मेरे वचन पर लगा रहे; तू मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तब जीवित रहेगा। |
|
| 5 |
|
| बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उनको भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना। |
|
| 6 |
|
| बुद्धि को न छोड़, वह तेरी रक्षा करेगी; उस से प्रीति रख, वह तेरा पहरा देगी। |
|
| 7 |
|
| बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिये उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; जो कुछ तू प्राप्त करे उसे प्राप्त तो कर परन्तु समझ की प्राप्ति का यत्न घटने न पाए। |
|
| 8 |
|
| उसकी बड़ाई कर, वह तुझ को बढ़ाएगी; जब तू उस से लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी। |
|
| 9 |
|
| वह तेरे सिर पर शोभायमान भूषण बान्धेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी।। |
|
| 10 |
|
| हे मेरे पुत्रा, मेरी बातें सुनकर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तब जीवित रहेगा। |
|
| 11 |
|
| मैं ने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सीधाई के पथ पर चलाया है। |
|
| 12 |
|
| चलने में तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तौभी ठोकर न खाएगा। |
|
| 13 |
|
| शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है। |
|
| 14 |
|
| दुष्टों की बाट में पांव न धरना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना। |
|
| 15 |
|
| उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़कर आगे बढ़ जा। |
|
| 16 |
|
| क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उनको नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएं, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती। |
|
| 17 |
|
| वे तो दुष्टता से कमाई हुई रोटी खाते, और उपद्रव के द्वारा पाया हुआ दाखमधु पीते हैं। |
|
| 18 |
|
| परन्तु धर्मियों की चाल उस चमकती हुई ज्योति के समान है, जिसका प्रकाश दोपहर तक अधिक अधिक बढ़ता रहता है। |
|
| 19 |
|
| दुष्टों का मार्ग घोर अन्धकारमय है; वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं।। |
|
| 20 |
|
| हे मेरे पुत्रा मेरे वचन ध्यान धरके सुन, और अपना कान मेरी बातों पर लगा। |
|
| 21 |
|
| इनको अपनी आंखों की ओट न होने दे; वरन अपने मन में धारण कर। |
|
| 22 |
|
| क्योंकि जिनकों वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं। |
|
| 23 |
|
| सब से अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल द्दॊत वही है। |
|
| 24 |
|
| टेढ़ी बात अपने मुंह से मत बोल, और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे। |
|
| 25 |
|
| तेरी आंखें साम्हने ही की ओर लगी रहें, और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें। |
|
| 26 |
|
| अपने पांव धरने के लिये मार्ग को समथर कर, और तेरे सब मार्ग ठीक रहें। |
|
| 27 |
|
| न तो दहिनी ओर मुढ़ना, और न बाईं ओर; अपने पांव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले।। |
|
|
: |
| १ | | २ | | ३ | | ४ | | ५ | | ६ | | ७ | | ८ | | ९ | | १० | | ११ | | १२ | | १३ | | १४ | | १५ | | १६ | | १७ | | १८ | | १९ | | २० | | २१ | | २२ | | २३ | | २४ | | २५ | | २६ | | २७ | 1
1
1 |
|
|---|
|
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/proverbs/004.mp3
31
4