हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| हे मरे पुत्रा, यदि तू अपने पड़ोसी का उत्तरदायी हुआ हो, अथवा परदेशी के लिये हाथ पर हाथ मार कर उत्तरदायी हुआ हो, |
| 2 |
| तो तू अपने ही मूंह के वचनों से फंसा, और अपने ही मुंह की बातों से पकड़ा गया। |
| 3 |
| इसलिये हे मेरे पुत्रा, एक काम कर, अर्थात् तू जो अपने पड़ोसी के हाथ में पड़ चुका है, तो जा, उसको साष्टांग प्रणाम करके मना ले। |
| 4 |
| तू ने तो अपनी आखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दे; |
| 5 |
| और अपने आप को हरिणी के समान शिकारी के हाथ से, और चिड़िया के समान चिड़िमार के हाथ से छुड़ा।। |
| 6 |
| हे आलसी, च्यूंटियों के पास जा; उनके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान हो। |
| 7 |
| उनके न तो कोई न्यायी होता है, न प्रधान, और न प्रभुता करनेवाला, |
| 8 |
| तौभी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं। |
| 9 |
| हे आलसी, तू कब तक सोता रहेगा? तेरी नींद कब टूटेगी? |
| 10 |
| कुछ और सो लेना, थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथों रखे लेटे रहना, |
| 11 |
| तब तेरा कंगालपन बटमार की नाई और तेरी घटी हथियारबन्द के समान आ पड़ेगी।। |
| 12 |
| ओछे और अनर्थकारी को देखो, वह टेढ़ी टेढ़ी बातें बकता फिरता है, |
| 13 |
| वह नैन से सैन और पांव से इशारा, और अपनी अगुंलियों से सकेंत करता है, |
| 14 |
| उसके मन में उलट फेर की बातें रहतीं, वह लगातार बुराई गढ़ता है और झगड़ा रगड़ा उत्पन्न करता है। |
| 15 |
| इस कारण उस पर विपत्ति अचानक आ पड़ेगी, वह पल भर में ऐसा नाश हो जाएगा, कि बचने का कोई उपाय न रहेगा।। |
| 16 |
| छ: वस्तुओं से यहोवा बैर रखता है, वरन सात हैं जिन से उसको धृणा है' |
| 17 |
| अर्थात् घमण्ड से चढ़ी हुई आंखें, झूठ बोलनेवाली जीभ, और निर्दोष का लोहू बहानेवाले हाथ, |
| 18 |
| अनर्थ कल्पना गढ़नेवाला मन, बुराई करने को वेग दौड़नेवाले पांव, |
| 19 |
| झूठ बोलनेवाला साक्षी और भाइयों के बीच में झगड़ा उत्पन्न करनेवाला मनुष्य। |
| 20 |
| हे मेरे पुत्रा, मेरी आज्ञा को मान, और अपनी माता की शिक्षा का न तज। |
| 21 |
| इन को अपने हृदय में सदा गांठ बान्धे रख; और अपने गले का हार बना ले। |
| 22 |
| वह तेरे चलने में तेरी अगुवाई, और सोते समय तेरी रक्षा, और जागते समय तुझ से बातें करेगी। |
| 23 |
| आज्ञा तो दीपक है और शिक्षा ज्योति, और सिखानेवाले की डांट जीवन का मार्ग है, |
| 24 |
| ताकि तुझ को बुरी स्त्री से बचाए और पराई स्त्री की चिकनी चुपड़ी बातों से बचाए। |
| 25 |
| उसकी सुन्दरता देखकर अपने मन में उसकी अभिलाषा न कर; वह तुझे अपने कटाक्ष से फंसाने न पाए; |
| 26 |
| क्योंकि वेश्यागमन के कारण मनुष्य टुकड़ों का भिखारी हो जाता है, परन्तु व्यभिचारिणी अनमोल जीवन का अहेर कर लेती है। |
| 27 |
| क्या हो सकता है कि कोई अपनी छाती पर आग रख ले; और उसके कपड़े न जलें? |
| 28 |
| क्या हो सकता है कि कोई अंगारे पर चले, और उसके पांव न झुलसें? |
| 29 |
| जो पराई स्त्री के पास जाता है, उसकी दशा ऐसी है; वरन जो कोई उसको छूएगा वह दण्ड से न बचेगा। |
| 30 |
| जो चारे भूख के मारे अपना पेट भरने के लिये चोरी करे, उसके तो लोग तुच्छ नहीं जानते; |
| 31 |
| तौभी यदि वह पकड़ा जाए, तो उसको सातगुणा भर देना पड़ेगा; वरन अपने घर का सारा धन देना पड़ेगा। |
| 32 |
| परनतु जो परस्त्रीगमन करता है वह निरा निर्बुद्ध है; जो अपने प्राणों को नाश करना चाहता है, वह ऐसा करता है।। |
| 33 |
| उसको घायल और अपमानित होना पड़ेगा, और उसकी नामधराई कभी न मिटेगी। |
| 34 |
| क्योंकि जलन से पुरूष बहुत ही क्रोधित हो जाता है, और पलटा लेने के दिन वह कुछ कोमलता नहीं दिखाता। |
| 35 |
| वह घूस पर दृष्टि न करेगा, और चाहे तू उसको बहुत कुछ दे, तौभी वह न मानेगा।। |
|
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/proverbs/006.mp3
31
6