हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| बुद्धि ने अपना घर बनाया और उसके सातों खंभे गढ़े हुए हैं। |
| 2 |
| उस ने अपने पशु वध करके, अपने दाखमधु में मसाला मिलाया है, और अपनी मेज़ लगाई है। |
| 3 |
| उस ने अपनी सहेलियां, सब को बुलाने के लिये भेजी है; वह नगर के ऊंचे स्थानों की चोटी पर पुकारती है, |
| 4 |
| जो कोई भोला हे वह मुड़कर यहीं आए! और जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है, |
| 5 |
| आओ, मेरी रोटी खाओ, और मेरे मसाला मिलाए हुए दाखमधु को पीओ। |
| 6 |
| भोलों का संग छोड़ो, और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो। |
| 7 |
| जो ठट्ठा करनेवाले को शिक्षा देता है, सो अपमानित होता है, और जो दुष्ट जन को डांटता है वह कलंकित होता है।। |
| 8 |
| ठट्ठा करनेवाले को न डांट ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, बुद्धिमान को डांट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा। |
| 9 |
| बुद्धिमान को शिक्षा दे, वह अधिक बुद्धिमान होगा; धर्मी को चिता दे, वह अपनी विद्या बढ़ाएगा। |
| 10 |
| यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, और परमपवित्रा ईश्वर को जानना ही समझ है। |
| 11 |
| मेरे द्वारा तो तेरी आयु बढ़ेगी, और तेरे जीवन के वर्ष अधिक होंगे। |
| 12 |
| यदि तू बुद्धिमान हो, ते बुद्धि का फल तू ही भोगेगा; और यदि तू ठट्ठा करे, तो दण्ड केवल तू ही भोगेगा।। |
| 13 |
| मूर्खतारूपी स्त्री हौरा मचानेवाली है; वह तो भोली है, और कुछ नहीं जानती। |
| 14 |
| वह अपने घर के द्वार में, और नगर के ऊंचे स्थानों में मचिया पर बैठी हुई |
| 15 |
| जो बटोही अपना अपना मार्ग पकड़े हुए सीधे चले जाते हैं, उनको यह कह कहकर पुकारती है, |
| 16 |
| जो कोई भोला है, वह मुड़कर यहीं आए; जो निर्बुद्धि है, उस से वह कहती है, |
| 17 |
| चोरी का पानी मीठा होता है, और लुके छिपे की रोटी अच्छी लगती है। |
| 18 |
| और वह नहीं जानता है, कि वहां मरे हुए पड़े हैं, और उस स्त्री के नेवतहारी अधोलोक के निचले स्थानों में पहुंचे हैं।। |
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/proverbs/009.mp3
31
9