हिंदी बाइबिल (HHBD)
|
| 1 |
| श्रेष्ठगीत जो सुलैमान का है।। |
| 2 |
| वह अपने मुंह के चुम्बनों से मुझे चूमे! क्योंकि तेरा प्रेम दाखमधु से उत्तम है, |
| 3 |
| तेरे भांति भांति के इत्रों का सुगन्ध उत्तम है, तेरा नाम उंडेले हुए इत्रा के तुल्य है; इसीलिये कुमारियां तुझ से प्रेम रखती हैं |
| 4 |
| मुझे खींच ले; हम तेरे पीछे दौड़ेंगे राजा मुझे अपने महल में ले आया है। हम तुझ में मगन और आनन्दित होंगे; हम दाखमधु से अधिक तेरे प्रेम की चर्चा करेंगे; वे ठीक ही तुझ से प्रेम रखती हैं।। |
| 5 |
| हे यरूशलेम की पुत्रियों, मैं काली तो हूं परन्तु सुन्दर हूं, केदार के तम्बुओं के और सुलैमान के पर्दों के तुल्य हूं। |
| 6 |
| मुझे इसलिये न घूर कि मैं साँवली हूं, क्योंकि मैं धूप से झुलस गई। मेरी माता के पुत्रा मुझ से अप्रसन्न थे, उन्हों ने मुझ को दाख की बारियों की रखवालिन बनाया; परन्तु मैं ने अपनी निज दाख की बारी की रखवाली नहीं की! |
| 7 |
| हे मेरे प्राणप्रिय मुझे बता, तू अपनी भेड़- बकरियां कहां चराता है, दोपहर को तू उन्हें कहां बैठाता है; मैं क्यों तेरे संगियों की भेड़- बकरियों के पास घूंघट काढ़े हुए भटकती फिरूं? |
| 8 |
| हे स्त्रियों में सुन्दरी, यदि तू यह न जानती हो तो भेड़- बकरियों के खुरों के चिन्हों पर चल और चरावाहों के तम्बुओं के पास अपनी बकरियों के बच्चों को चरा।। |
| 9 |
| हे मेरी प्रिय मैं ने तेरी तुलना फिरौन के रथों में जुती हुई घोड़ी से की है। |
| 10 |
| तेरे गाल केशों के लटों के बीच क्या ही सुन्दर हैं, और तेरा कण्ठ हीरों की लड़ों के बीच। |
| 11 |
| हम तेरे लिये चान्दी के फूलदार सोने के आभूषण बनाएंगे। |
| 12 |
| जब राजा अपनी मेज के पास बैठा था मेरी जटामासी की सुगन्ध फैल रही थी। |
| 13 |
| मेरा प्रेमी मेरे लिये लोबान की थैली के समान है जो मेरी छातियों के बीच में पड़ी रहती है।। |
| 14 |
| मेरा प्रमी मेरे लिये मेंहदी के फूलों के गुच्छे के समान है, जो एनगदी की दाख की बारियों में होता है।। |
| 15 |
| तू सुन्दरी है, हे मेरी प्रिय, तू सुन्दरी है; तेरी आंखें कबूतरी की सी हैं। |
| 16 |
| हे मेरी प्रिय तू सुन्दर और मनभावनी है। और हमारा बिछौना भी हरा है; |
| 17 |
| हमारे घर के बरगे देवदार हैं और हमारी छत की कड़ियां सनौवर हैं।। |
|
| नोट सहेजें |
https://beblia.bible:81/BibleAudio/hindi/songofsolomon/001.mp3
8
1