|
| 1 |
|
| मैं वह व्यक्ति हूं, जिसने याहवेह के कोप-दण्ड में पीड़ा का साक्षात अनुभव किया है. |
|
| 2 |
|
| उन्होंने हकालते हुए मुझे घोर अंधकार में डाल दिया है कहीं थोड़ा भी प्रकाश दिखाई नहीं देता; |
|
| 3 |
|
| निश्चयतः बार-बार, सारे दिन उनका कठोर हाथ मेरे विरुद्ध सक्रिय बना रहता है. |
|
| 4 |
|
| मेरा मांस तथा मेरी त्वचा गलते जा रहे हैं और उन्होंने मेरी अस्थियों को तोड़ दिया है. |
|
| 5 |
|
| उन्होंने मुझे पकड़कर कष्ट एवं कड़वाहट में लपेट डाला है. |
|
| 6 |
|
| उन्होंने मुझे इस प्रकार अंधकार में रहने के लिए छोड़ दिया है मानो मैं दीर्घ काल से मृत हूं. |
|
| 7 |
|
| उन्होंने मेरे आस-पास दीवार खड़ी कर दी है, कि मैं बचकर पलायन न कर सकूं; उन्होंने मुझे भारी बेड़ियों में बांध रखा है. |
|
| 8 |
|
| मैं सहायता की दोहाई अवश्य देता हूं, किंतु वह मेरी पुकार को अवरुद्ध कर देते हैं. |
|
| 9 |
|
| उन्होंने मेरे मार्गों को पत्थर लगाकर बाधित कर दिया है; उन्होंने मेरे मार्गों को विकृत बना दिया है. |
|
| 10 |
|
| वह एक ऐसा रीछ है, ऐसा सिंह है, जो मेरे लिए घात लगाए हुए बैठा है, |
|
| 11 |
|
| मुझे भटका कर मुझे टुकड़े-टुकड़े कर डाला और उसने मुझे निस्सहाय बना छोड़ा है. |
|
| 12 |
|
| उन्होंने अपना धनुष चढ़ाया तथा मुझे अपने बाणों का लक्ष्य बना लिया. |
|
| 13 |
|
| अपने तरकश से बाण लेकर उन्होंने उन बाणों से मेरा हृदय बेध दिया. |
|
| 14 |
|
| सभी के लिए अब तो मैं उपहास पात्र हूं; सारे दिन उनके व्यंग्य-बाण मुझ पर छोड़े जाते हैं. |
|
| 15 |
|
| उन्होंने मुझे कड़वाहट से भर दिया है उन्होंने मुझे नागदौने से सन्तृप्त कर रखा है. |
|
| 16 |
|
| उन्होंने मुझे कंकड़ों पर दांत चलाने के लिए विवश कर दिया है; मुझे भस्म के ढेर में जा छिपने के लिए विवश कर दिया है. |
|
| 17 |
|
| शांति ने मेरी आत्मा का साथ छोड़ दिया है; मुझे तो स्मरण ही नहीं रहा कि सुख-आनन्द क्या होता है. |
|
| 18 |
|
| इसलिये मुझे यही कहना पड़ रहा है, “न मुझमें धैर्य शेष रहा है और न ही याहवेह से कोई आशा.” |
|
| 19 |
|
| स्मरण कीजिए मेरी पीड़ा और मेरी भटकन, वह नागदौन तथा वह कड़वाहट. |
|
| 20 |
|
| मेरी आत्मा को इसका स्मरण आता रहता है, मेरा मनोबल शून्य हुआ जा रहा है. |
|
| 21 |
|
| मेरी आशा मात्र इस स्मृति के आधार पर जीवित है: |
|
| 22 |
|
| याहवेह का करुणा-प्रेम, के ही कारण हम भस्म नही होते! कभी भी उनकी कृपा का ह्रास नहीं होता. |
|
| 23 |
|
| प्रति प्रातः वे नए पाए जाते हैं; महान है आपकी विश्वासयोग्यता. |
|
| 24 |
|
| मेरी आत्मा इस तथ्य की पुष्टि करती है, “याहवेह मेरा अंश हैं; इसलिये उनमें मेरी आशा रखूंगा.” |
|
| 25 |
|
| याहवेह के प्रिय पात्र वे हैं, जो उनके आश्रित हैं, वे, जो उनके खोजी हैं; |
|
| 26 |
|
| उपयुक्त यही होता है कि हम धीरतापूर्वक याहवेह द्वारा उद्धार की प्रतीक्षा करें. |
|
| 27 |
|
| मनुष्य के लिए हितकर यही है कि वह आरंभ ही से अपना जूआ उठाए. |
|
| 28 |
|
| वह एकाकी हो शांतिपूर्वक इसे स्वीकार कर ले, जब कभी यह उस पर आ पड़ता है. |
|
| 29 |
|
| वह अपना मुख धूलि पर ही रहने दे— आशा कभी मृत नहीं होती. |
|
| 30 |
|
| वह अपना गाल उसे प्रस्तुत कर दे, जो उस प्रहार के लिए तैयार है, वह समस्त अपमान स्वीकार कर ले. |
|
| 31 |
|
| प्रभु का परित्याग चिरस्थायी नहीं हुआ करता. |
|
| 32 |
|
| यद्यपि वह पीड़ा के कारण तो हो जाते हैं, किंतु करुणा का सागर भी तो वही हैं, क्योंकि अथाह होता है उनका करुणा-प्रेम. |
|
| 33 |
|
| पीड़ा देना उनका सुख नहीं होता न ही मनुष्यों को यातना देना उनका आनंद होता है. |
|
| 34 |
|
| पृथ्वी के समस्त बंदियों का दमन, |
|
| 35 |
|
| परम प्रधान की उपस्थिति में न्याय-वंचना, |
|
| 36 |
|
| किसी की न्याय-दोहाई में की गई विकृति में याहवेह का समर्थन कदापि नहीं होता? |
|
| 37 |
|
| यदि स्वयं प्रभु ने कोई घोषणा न की हो, तो किसमें यह सामर्थ्य है, कि जो कुछ उसने कहा है, वह पूरा होगा? |
|
| 38 |
|
| क्या यह तथ्य नहीं कि अनुकूल अथवा प्रतिकूल, जो कुछ घटित होता है, वह परम प्रधान के बोलने के द्वारा ही होता है? |
|
| 39 |
|
| भला कोई जीवित मनुष्य अपने पापों के दंड के लिए परिवाद कैसे कर सकता है? |
|
| 40 |
|
| आइए हम अपनी नीतियों का परीक्षण करें तथा अपने याहवेह की ओर लौट चलें: |
|
| 41 |
|
| आइए हम अपने हृदय एवं अपनी बांहें परमेश्वर की ओर उन्मुख करें तथा अपने हाथ स्वर्गिक परमेश्वर की ओर उठाएं: |
|
| 42 |
|
| “हमने अपराध किए हैं, हम विद्रोही हैं, आपने हमें क्षमा प्रदान नहीं की है. |
|
| 43 |
|
| “आपने स्वयं को कोप में भरकर हमारा पीछा किया; निर्दयतापूर्वक हत्यायें की हैं. |
|
| 44 |
|
| आपने स्वयं को एक मेघ में लपेट रखा है, कि कोई भी प्रार्थना इससे होकर आप तक न पहुंच सके. |
|
| 45 |
|
| आपने हमें राष्ट्रों के मध्य कीट तथा कूड़ा बना छोड़ा है. |
|
| 46 |
|
| “हमारे सभी शत्रु बेझिझक हमारे विरुद्ध निंदा के शब्द उच्चार रहे हैं. |
|
| 47 |
|
| आतंक, जोखिम, विनाश तथा विध्वंस हम पर आ पड़े हैं.” |
|
| 48 |
|
| मेरी प्रजा के इस विनाश के कारण मेरे नेत्रों के अश्रुप्रवाह नदी सदृश हो गए हैं. |
|
| 49 |
|
| बिना किसी विश्रान्ति मेरा अश्रुपात होता रहेगा, |
|
| 50 |
|
| जब तक स्वर्ग से याहवेह इस ओर दृष्टिपात न करेंगे. |
|
| 51 |
|
| अपनी नगरी की समस्त पुत्रियों की नियति ने मेरे नेत्रों को पीड़ित कर रखा है. |
|
| 52 |
|
| उन्होंने, जो अकारण ही मेरे शत्रु हो गए थे, पक्षी सदृश मेरा अहेर किया है. |
|
| 53 |
|
| उन्होंने तो मुझे गड्ढे में झोंक मुझ पर पत्थर लुढ़का दिए हैं; |
|
| 54 |
|
| जब जल सतह मेरे सिर तक पहुंचने लगी, मैं विचार करने लगा, अब मैं मिट जाऊंगा. |
|
| 55 |
|
| गड्ढे से मैंने, याहवेह आपकी दोहाई दी. |
|
| 56 |
|
| आपने मेरी इस दोहाई सुन ली है: “मेरी विमुक्ति के लिए की गई मेरी पुकार की ओर से, अपने कान बंद न कीजिए.” |
|
| 57 |
|
| जब मैंने आपकी दोहाई दी, आप निकट आ गए; आपने आश्वासन दिया, “डरो मत.” |
|
| 58 |
|
| प्रभु आपने मेरा पक्ष लेकर; मेरे जीवन को सुरक्षा प्रदान की है. |
|
| 59 |
|
| याहवेह, आपने वह अन्याय देख लिया है, जो मेरे साथ किया गया है. अब आप मेरा न्याय कीजिए! |
|
| 60 |
|
| उनके द्वारा लिया गया बदला आपकी दृष्टि में है, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्यंत्र आपको ज्ञात हैं. |
|
| 61 |
|
| याहवेह, आपने उनके द्वारा किए गए व्यंग्य सुने हैं, उनके द्वारा रचे गए सभी षड़्यंत्र आपको ज्ञात हैं— |
|
| 62 |
|
| मेरे हत्यारों के हृदय में सारे दिन जो विचार उभरते हैं होंठों से निकलते हैं, मेरे विरुद्ध ही होते हैं. |
|
| 63 |
|
| आप ही देख लीजिए, उनका उठना-बैठना, मैं ही हूं उनका व्यंग्य-गीत. |
|
| 64 |
|
| याहवेह, उनके कृत्यों के अनुसार, उन्हें प्रतिफल तो आप ही देंगे. |
|
| 65 |
|
| आप उनके हृदय पर आवरण डाल देंगे, उन पर आपका शाप प्रभावी हो जाएगा! |
|
| 66 |
|
| याहवेह, आप अपने स्वर्गलोक से उनका पीछा कर उन्हें नष्ट कर देंगे. |
|
|
|
|