वह उसको हारून के पुत्रों, अर्थात् पुरोहितों के पास लाएगा। वह उसमें से मुट्ठी भर मैदा और तेल एवं उसका सारा लोबान लेगा। पुरोहित इसको अन्न-बलि के स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में वेदी पर जलाएगा कि यह अन्न-बलि प्रभु को अग्नि में अर्पित सुखद सुगन्ध ठहरे।
‘जब तू अन्न-बलि के लिए तन्दूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाएगा, तब वह तेल सम्मिश्रित मैदे की गूंधी हुई बेखमीर रोटियों अथवा तेल से चुपड़ी हुई चपातियों का होगा।
तू अपनी सब अन्न-बलि को नमक से नमकीन बनाना। तेरी प्रत्येक अन्न-बलि तेरे परमेश्वर के विधान के नमक से वंचित नहीं होनी चाहिए। तू अपनी सब अन्न-बलि के साथ नमक चढ़ाना।
‘यदि तू प्रभु को प्रथम फल की अन्न-बलि चढ़ाएगा, तो अपनी प्रथम फल की अन्न-बलि के लिए हरी बालों को मींजकर नए दाने निकालना, और उन्हें अग्नि में भूंजकर चढ़ाना।