पूर्व में, सूर्योदय की दिशा में अपने दल-बल सहित पड़ाव डालने वाला दल यहूदा होगा, जो अपनी ध्वजा के साथ पड़ाव डालेगा। यहूदा वंशीय दल का नेता अम्मीनादब का पुत्र नहशोन होगा।
‘तब मिलन-शिविर प्रस्थान करेगा। उसके साथ लेवियों का दल होगा, जिसका पड़ाव दूसरे पड़ावों के मध्य में होगा। जिस क्रम में वे पड़ाव डालेंगे, उसी क्रम में प्रस्थान करेंगे: प्रत्येक दल अपनी ध्वजा के साथ अपने स्थान पर चलेगा।
इस प्रकार दान के पड़ाव में अपने-अपने दल-बल के अनुसार पुरुषों की कुल संख्या एक लाख सत्तावन हजार छ: सौ है। वे अपनी-अपनी ध्वजा के साथ सब से अन्त में प्रस्थान करेंगे।’
ये अपने पूर्वजों के परिवार के अनुसार गिने हुए इस्राएली पुरुष हैं। जो पुरुष पड़ावों में अपने-अपने दलों में थे, उनकी कुल संख्या छ: लाख तीन हजार पांच सौ पचास थी।
इस्राएली लोगों ने मूसा को दी गई प्रभु की सब आज्ञाओं के अनुसार कार्य किया। वे अपने गोत्र तथा पूर्वजों के परिवार के अनुसार अपने-अपने दल में ध्वजा के साथ पड़ाव डालते तथा प्रस्थान करते थे।