‘तू इस्राएली समाज को आदेश दे कि वे अपनी पैतृक अधिकार की भूमि में से लेवियों को निवास के लिए नगर प्रदान करें। तुम लेवियों को उन नगरों के आस-पास चरागाह की भूमि भी देना।
‘नगर के बाहर, पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में नौ सौ मीटर इस प्रकार नापना कि नगर वर्गाकार क्षेत्र के मध्य में पड़े। यह भूमि उनके नगरों का चरागाह होगी।
तुम इस्राएली समाज की पैतृक अधिकार की भूमि में से नगर दोगे। अत: बड़े कुलों की भूमि से अधिक नगर लेना, और छोटे कुलों में से कम। प्रत्येक कुल अपनी पैतृक भूमि के अनुपात के अनुसार लेवियों को नगर देगा।’
ये नगर प्रतिशोधी से बचने के लिए तुम्हारे शरण-स्थल होंगे कि जब तक हत्यारा न्याय के लिए इस्राएली मंडली के सम्मुख खड़ा नहीं होता तब तक उसका वध नहीं होगा।
ये छ: नगर इस्राएलियों, विदेशियों तथा उनके मध्य में निवास करने वाले प्रवासियों के लिए शरण-स्थल होंगे कि बिना किसी अभिप्राय से किसी मनुष्य की हत्या करने वाला व्यक्ति वहाँ भाग कर शरण ले सके।
‘किन्तु यदि उसने लोहे की वस्तु से उस मनुष्य पर ऐसा प्रहार किया कि वह मर गया है, तो प्रहार करनेवाला मनुष्य हत्यारा है। हत्यारे को मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा।
यदि वह अपने हाथ के पत्थर से, जिससे मारने से मृत्यु हो सकती है, उस मनुष्य पर प्रहार करता है; और वह मर जाता है तो प्रहार करनेवाला हत्यारा है। हत्यारे को मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा।
अथवा यदि वह अपने हाथ की लकड़ी से, जिससे मारने से मृत्यु हो सकती है, उस मनुष्य पर प्रहार करता है, और वह मर जाता है तो प्रहार करने वाला हत्यारा है। हत्यारे को मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा।
अथवा उसने शत्रुतावश उस पर हाथ से ऐसा प्रहार किया है कि वह मर गया है, तो प्रहार करने वाले व्यक्ति को मृत्यु-दण्ड दिया जाएगा। वह हत्यारा है। जब भी वह रक्त के प्रतिशोधी से मिलेगा, प्रतिशोधी उसका वध कर देगा।
अथवा ऐसा पत्थर मारा, जिससे मारने से मृत्यु हो सकती है, परन्तु उसे न देख कर, उस पर पत्थर फेंका जिससे वह मर गया, यद्यपि वह उसका शत्रु नहीं था और न ही वह उसको हानि पहुँचाना चाहता था,
मंडली रक्त-प्रतिशोधी के हाथ से हत्यारे को मुक्त करेगी। मंडली उसे उस शरण-नगर वापस भेज देगी, जहाँ वह भाग गया था। वह तब तक उसमें निवास करेगा, जब तक महापुरोहित की मृत्यु न हो जाए, जिसका पवित्र तेल से अभ्यंजन किया गया है।
क्योंकि जब तक महापुरोहित की मृत्यु न हो जाए तब तक हत्यारे को अपने शरण-नगर के भीतर ही निवास करना चाहिए। महापुरोहित की मृत्यु के पश्चात् हत्यारा अपनी पैतृक भूमि को लौट सकता है।
तुम उस व्यक्ति से भी उद्धार का शुल्क मत लेना, जिसने शरण-नगर में भाग कर शरण ली है, और जो महापुरोहित की मृत्यु के पूर्व ही अपनी भूमि को लौटकर वहाँ निवास करना चाहता है।
जिस देश में तुम रहते हो, उसको दूषित मत करना; क्योंकि हत्या का रक्त देश को दूषित करता है, और देश के लिए किसी भी प्रकार प्रायश्चित्त नहीं किया जा सकता है, केवल उस व्यक्ति के रक्त से जिसने हत्या की है।