परंतु पौलुस ने कहा, “मैं कैसर के न्यायासन के सामने खड़ा हूँ, मेरा न्याय यहीं होना चाहिए। मैंने यहूदियों का कुछ बुरा नहीं किया, जैसा कि तू भी अच्छी तरह जानता है।
यदि मैंने कुछ बुरा किया है और मृत्युदंड के योग्य कोई कार्य किया है तो मैं मरने से इनकार नहीं करता; परंतु यदि ऐसी कोई बात नहीं है जिनका ये मुझ पर आरोप लगाते हैं, तो कोई भी मुझे उनके हाथ नहीं सौंप सकता। मैं कैसर से अपील करता हूँ।”
तब मैंने उन्हें उत्तर दिया कि रोमियों की यह रीति नहीं है कि किसी मनुष्य को पहले ही से दंड के लिए सौंप दें, जब तक कि उस आरोपी को आरोप लगानेवालों के सामने आकर दोष का उत्तर देने का अवसर न मिले।
मेरी समझ में नहीं आया कि मैं इन बातों की छान-बीन कैसे करूँ, इसलिए मैंने उससे पूछा कि क्या वह यरूशलेम को जाना चाहता है कि वहाँ इन बातों का न्याय किया जाए।
परंतु जब पौलुस ने महाराजाधिराज के निर्णय तक स्वयं को वहीं पहरे में रखने की अपील की, तो मैंने उसे तब तक पहरे में रखने का आदेश दिया जब तक कि उसे कैसर के पास न भेज दूँ।”
अतः अगले दिन अग्रिप्पा और बिरनीके ने बड़ी धूमधाम के साथ आकर सेनापति और नगर के मुख्य लोगों के साथ सभा भवन में प्रवेश किया; और फेस्तुस के आदेश पर पौलुस को लाया गया।
तब फेस्तुस ने कहा, “हे राजा अग्रिप्पा और हमारे साथ उपस्थित सब लोगो, तुम इस मनुष्य को देखते हो जिसके विषय में सारे यहूदी समाज ने यरूशलेम में और यहाँ भी चिल्ला चिल्लाकर मुझसे आग्रह किया कि इसका अब और जीवित रहना उचित नहीं।
परंतु मैंने जान लिया कि इसने मृत्युदंड के योग्य कोई कार्य नहीं किया, और अब जबकि इसने स्वयं ही महाराजाधिराज से अपील की है तो मैंने उसे भेजने का निर्णय किया है।
मेरे पास उसके विषय में महाराजा को लिखने के लिए कोई निश्चित बात नहीं है; इसलिए मैं उसे तुम्हारे सामने और, हे राजा अग्रिप्पा, विशेष करके तेरे सामने लाया हूँ, ताकि जाँच होने पर मुझे लिखने के लिए कुछ मिल जाए।