जामारै हे भईया बहनों, परमेस्वर की दया कूं याद दिलाकै, मैं तुमते निबेदन करतूं कै, अपने सरीर कूं जीबित और पबित्र बलिदान के रूप में परमेस्वर कूं खुस करते भये चढ़ाऔ। जि तुमारी आतमिक सेबा है।
अब और आगे जा संसार की रीति पै मत चलो पर अपने मनन कूं नयौ करके अपने आप कूं बदल डारौ, ताकि तुमें पतौ चल जाये कै, परमेस्वर तुमारे काजै का चाहतै, जो उत्तम है, जो बाय भाता है और जो सम्पूर्न है।
जामारै बा किरपा की बजैह ते जो वरदान बानें मोय दयौ है, बाय ध्यान में रखते भये, मैं तुम में ते हर एक ते कहता हूं, अपने कूं यथोचित समझो अर्थात् जितना भरोसा परमेस्वर नें तुमें दयौ है, बाई के अनुसार अपने कूं समझनों चहिऐं।
तौ फिर वाकी किरपा के अनुसार हमें जो अलग अलग वरदान मिले हैं, हम बिनकौ प्रयोग करें। अगर काऊ कूं भविस्यबानी की छमता दी गयी है तौ बू वाके पास जितना भरोसा है वाके अनुसार परमेस्वर की ओर ते भविस्यबानी करे।
अगर काऊ कूं सेबा करबे का वरदान मिला है तौ अपने आप कूं सेबा के काजै अर्पित करे, अगर काऊ कूं उपदेस देने का काम मिला है तौ बाय अपने आप कूं प्रचार में लगाना चहिऐं।
अगर काऊ कूं हिम्मत बढ़ाबे कौ वरदान मिलौ है बू हिम्मत बढ़ाबे। अगर काऊ कूं दान देने का वरदान मिला है तौ बाय खुले मन ते दान देनों चहिऐं। अगर काऊ कूं अगुबाई करबे का वरदान मिलता है तौ बू लगन के संग अगुबाई करे, जाय दया दिखाने कौ वरदान मिलौ है, बू खुसी ते दया करे।
काऊ ते अपने आप बदला मत लो। मेरे प्यारे मित्रों, पर जाय परमेस्वर के क्रोध पर छोड़ दो चौंकि पबित्र सास्त्र में लिखौ भयौ है “पिरभू ने कही है, ‘बदला लेबौ मेरौ काम है। मैंई बदलौ दुंगो।’”