इसलिए समय से पहले अर्थात् जब तक प्रभु न आ जाए, किसी बात का न्याय मत करो। वही अंधकार में छिपी बातों को प्रकाशित करेगा और मनों के उद्देश्यों को प्रकट करेगा। तब परमेश्वर की ओर से प्रत्येक की प्रशंसा होगी।
अब हे भाइयो, मैंने तुम्हारे लिए इन बातों को अपने पर और अपुल्लोस पर लागू किया है ताकि तुम हमसे यह सीखो कि लिखी हुई बातों से आगे न बढ़ना, और यह कि तुममें से कोई किसी एक के पक्ष में दूसरे के विरुद्ध होकर घमंड से न फूले।
तुम तो पहले ही तृप्त हो चुके हो, और धनी भी हो गए, और हमारे बिना तुम राजा बन गए हो। भला होता कि तुम वास्तव में राजा बन गए होते ताकि हम भी तुम्हारे साथ राज्य करते।
मैं सोचता हूँ कि परमेश्वर ने हम प्रेरितों को उन लोगों के समान सब से अंत में प्रदर्शित किया है जिन पर मृत्युदंड की आज्ञा हो चुकी है: हम जगत में स्वर्गदूतों और मनुष्यों दोनों के लिए तमाशा बन गए हैं।
इसी कारण मैंने तीमुथियुस को तुम्हारे पास भेजा है जो प्रभु में मेरा प्रिय और विश्वासयोग्य पुत्र है। वह तुम्हें मसीह यीशु में मेरे आचरण का स्मरण कराएगा, जैसे कि मैं हर स्थान पर प्रत्येक कलीसिया में सिखाता हूँ।