जामारै एक दूसरे कूं जा अधिकार ते अलग मत करौ। कछू समै काजै एक दूसरे की सहमती ते सम्बन्ध मत बनाऔ ताकि पिराथना काजै समै मिले और जाके बाद पैहले जैसेई रहौ। कहूं ऐसौ नांय होय कै, तुमारे अलग हैबे कौ मौकौ मिलबे ते सैतान तुमें परखै।
ऐसौ पती जो अबिसबासी है, बू अपनी पतनी की बजैह ते सुद्ध ठहरतै, और एसैई पतनी बिसबास नांय करै और अपने पती की बजैह ते सुद्ध ठहरती। नांय तौ तुमारी सन्तान अपबित्र होतीं, पर अबई बे पबित्र है।
अगर कोई आदमी अबिसबासी होय बू अलग होय, तौ अलग हौन देऊ। ऐसी हालत में कोई भरोसौ करबे बारौ भईया या बहिन काऊ बन्धन में नांय। पर परमेस्वर ने तौ हमें मेल-मिलाप काजै बुलायोऐ।
अगर तुम सादी कर लेतौ, तौ तुमने कोई पाप नांय करौ। अगर कोई क्वारी ब्याह करै तौ बू कोई पाप नांय करत। पर जो लोग सादी करेंगे, बे जा संसार में सारीरिक दुखन कौ सामनों करेंगे। मैं तुमें बिन सब परेसानिन ते बचाबो चाहतूं।
जो रोय रये हैं, बे ऐसे रहें जैसे उन्नें कोई दुख नांय। खुसी मनांयबे बारे ऐसे रहें जैसे उनें कोई खुसी नांय। बे जो सामान मोल लेते, ऐसे रहें मानों बिनके जौरे कछु नांय हो।
जा तरैह ते, कुआरी और सादी सुदा अन्तर है। एसेई क्वारी औरतऊ पिरभू के बारे में चिन्ता करतै कै बू अपने सरीर और आतमा दोनोंन कूं पबित्र रख सके। पर जा औरत कौ ब्याह है जाबे बू सांसारिक बातन में और अपने पती कूं हर तरैह ते खुस करबे और रिझायबे में लगी रहतै।
मैं जि तुमारे भले काजै कैह रयौऊं, नाकि तुमें फसायबे काजै, पर जैसौ अच्छौ लगे बैसौई करौ, और तुम एक चित्त हैकें बिना काऊ रुकावट के पिरभू की सेबा में लगे रहौ।
अगर कोई सोचतै कै काऊ आदमी की मंगेतर लड़की, जाकी जबानी ढल रयी होय, तौ बिन दोनों की सादी होन देऔ, बिनें आगे बढ़कें ब्याह कर लेनौ चहिऐं, जामें कोई पाप नांय।
जब तक काऊ औरत कौ पती जीबित है तब तक बू अपने पती ते ब्याह के बन्धन में बंधी रहै। और वाके मरबे के बाद बू आजाद है जातै और जाके संग चाहे वाके संग दूसरौ ब्याह करै। पर जरूरी है कै बू आदमी पिरभू में होबे।