वह सड़क के बीचों-बीच बहती थी। नदी के इस ओर और उस ओर जीवन का वृक्ष था, जिसमें बारह प्रकार के फल लगते थे, और वह हर महीने फलता था, और उस वृक्ष की पत्तियों से जाति-जाति के लोग स्वस्थ होते थे।
तब उसने मुझसे कहा, “ये वचन विश्वसनीय और सत्य हैं, और प्रभु, जो भविष्यवक्ताओं की आत्माओं का परमेश्वर है, उसने अपने स्वर्गदूत को इसलिए भेजा कि वह अपने दासों को वे बातें दिखाए जिनका शीघ्र पूरा होना अवश्य है।”
मैं वही यूहन्ना हूँ जिसने इन बातों को सुना और देखा है। जब मैंने इन्हें सुन और देख लिया, तो मैं दंडवत् करने के लिए उस स्वर्गदूत के पैरों पर गिर पड़ा जो मुझे इन बातों को दिखा रहा था।
परंतु उसने मुझसे कहा, “देख, ऐसा मत कर; मैं तेरा और तेरे भाई भविष्यवक्ताओं का, और जो इस पुस्तक के वचनों को मानते हैं, उनका संगी दास हूँ। केवल परमेश्वर को ही दंडवत् कर।”
जो अन्याय करता है वह अन्याय करता रहे, और जो अपवित्र है वह अपवित्र ही बना रहे; और जो धर्मी है वह धार्मिकता के कार्य करता रहे, और जो पवित्र है वह पवित्र ही बना रहे।”
“मुझ यीशु ने अपने स्वर्गदूत को इसलिए भेजा कि वह इन बातों के विषय में कलीसियाओं के लिए तुम्हें साक्षी दे। मैं ही दाऊद का मूल और वंशज हूँ, और भोर का चमकता तारा हूँ।”
मैं हर एक को, जो इस पुस्तक की भविष्यवाणी के वचनों को सुनता है, यह चेतावनी देता हूँ: “यदि कोई इनमें कुछ जोड़ता है, तो परमेश्वर इस पुस्तक में लिखी विपत्तियों को उस पर डालेगा,
और यदि कोई इस पुस्तक की भविष्यवाणी के वचनों में से कुछ निकालता है, तो परमेश्वर भी उस जीवन के वृक्ष और पवित्र नगर में से, जिनका वर्णन इस पुस्तक में किया गया है, उसके भाग को निकाल देगा।”